Computer

Computer Shut Down करने के 6 तरीके (in Hindi)

Written by Mohit Negi

6 Ways to Shut Down Your Computer in Hindi

क्या आप आपने कंप्यूटर का उपयोग पूरी क्षमता से कर रहे हैं? क्या आप अब भी कंप्यूटर को पुराने (डिफ़ॉल्ट) तरीके से  shutdown करते हैं? तो आज के इस लेख को पढ़ने के बाद आप कंप्यूटर को 6 तरीकों से शटडाउन करना जान चुके होंगें! जी हाँ इस लेख में हम आपको 6 सरल तरीके बताएंगे जिससे आप कंप्यूटर को नए अंदाज में शटडाउन कर सकते हैं।

आज ‘कंप्यूटर’ का उपयोग कार्यालय, दुकान, के साथ ही घरों में भी आसानी से देखा जा सकता है। इसलिए हमेशा एक कंप्यूटर उपयोगकर्ता कंप्यूटर का उपयोग क्षमतानुसार करने के लिए अनेक कंप्यूटर टिप्स तथा ट्रिक्स को गूगल पर खोजते हैं। इसी को देखते हुए आज के इस लेख में आप कंप्यूटर को शटडाउन करने के लिए उन 6 तरीकों के बारे में जानेंगें,जिनसे आप दैनिक जीवन में कंप्यूटर का उपयोग सरलतापूर्वक तथा तेजी से कर सकते हैं।

◆सबसे पहला तरीका कंप्यूटर को शटडाउन करने का यह है, कि कीबोर्ड से window बटन के साथ X key प्रेस कीजिये। औऱ आपके सामने कई सारे विकल्प show हो जाएंगे, आपको सबसे नीचे “shutdown or sign out “नामक ऑप्शन पर क्लिक करना है। बस इस तरह से आपका कंप्यूटर एक क्लिक कर शटडाउन हो जाएंगे।

◆कंप्यूटर शटडाउन करने का दूसरा अहम तरीका यूज़र लॉगआउट है। इसके लिए कीबोर्ड से window बटन के साथ L key प्रेस कीजिये,और कंप्यूटर से user लॉगआउट हो जाएगा। औऱ यहाँ से आप किसी नए एकाउंट से लॉगिन कर सकते हैं, लेकिन उसके साथ ही नीचे power off का आइकॉन है जिस पर क्लिक करने पर system शटडाउन हो जाएगा।

◆इसके अलावा हम कंप्यूटर को Cmd का इस्तेमाल कर शटडाउन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले window सर्च बार मे “command prompt” टाइप कर cmd ओपन कर लीजिए। तथा अब यहाँ shutdown-a कमांड टाइप कर enter प्रेस कीजिये। और इस तरह तीसरे तरीके की मदद से आपका सिस्टम शटडाउन हो जाएगा।

◆कंप्यूटर को shutdown करने का चौथा तरीका यह है कि आप कीबोर्ड से ctrl+alt+ Del key तीनों को एक साथ दबाने पर टास्क मैनेजर ओपन हो जाएगा तथा अब आप यहाँ नीचे power off आइकॉन पर क्लिक कर शटडाउन कर सकते हैं।

◆हमेशा कंप्यूटर ऑन करने समय window लोडिंग के बाद सबसे शुरू में वेलकम स्क्रीन दिखाई देती है, औऱ यहाँ से हम किसी एकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं। इसके साथ ही दोस्तो नीचे कंप्यूटर को रीस्टार्ट, स्लीप मोड़ के साथ ही शटडाउन करने का भी ऑप्शन होता है,जिससे आप यहाँ से सिस्टम को सीधे शटडाउन कर सकते हैं।

◆कंप्यूटर शटडाउन करने की इस लिस्ट में अंतिम तरीका बताया गया है जिसे सिस्टम शटडाउन करने की डिफ़ॉल्ट विधि भी कह सकते हैं। जी हाँ कीबोर्ड से window बटन दबाने पर साइड में shutdown विकल्प पर क्लिक कर system को शटडाउन कर सकते हैं।

इस प्रकार आप ऊपर बताये गए 6 तरीकों की मदद से अपने कंप्यूटर को आसानी से shutdown कर सकते हैं।

दोस्तो! अगर यह पोस्ट आपको अच्छी लगी है, तो आप इस जानकारी को अपने मित्रों, रिश्तेदारों को whatsapp तथा फेसबुक पर शेयर कर बता सकते हैं। इसके साथ ही यदि आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है,तो आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं।

About the author

Mohit Negi

3 Comments

Leave a Reply to Mobile की Battery Life कैसे बढ़ाएं, उसकी जानकारी | Hindi Tech Tricks X