App Hindi Tricks Jankari

Text को Voice में कैसे बदलें Robot Voice Like Google

Written by Writer Team

दोस्तों क्या आप किसी text को voice में बदलना चाहते हैं क्या आप जानना चाहते हैं text-to-speech क्या है? तथा किस तरह हम किसी टेक्स्ट को अपनी स्त्री या पुरुष की आवाज़ में सुन सकते हैं। तो आपको आज का यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि इस लेख को अंत तक पढ़ने के बाद आपको किसी टेक्स्ट को आवाज में बदलने का आसान तरीका पता लग जायेगा।

इंटरनेट के इस युग युग में टेक्नोलॉजी में परिवर्तन के कारण आज प्रायः मोबाइल कंपनियों द्वारा स्मार्टफोन में नए-नए फीचर दिए जा रहे हैं। जिनके इस्तेमाल से हमारे समय तथा ऊर्जा दोनों की बचत हो रही है। दोस्तों अक्सर हम किसी चीज को पढ़ने से ज्यादा सुनना अधिक पसंद करते हैं। क्योंकि किसी कहानी को पढ़ने के बजाय हम सुनना अधिक पसंद करते हैं। क्योंकि मनुष्य का मस्तिष्क कानों द्वारा सुनी गई बात को ध्यानपूर्वक सुनने के साथ ही लंबे समय तक याद रखता है।

ठीक उसी तरह जब हम इंटरनेट पर ऑनलाइन किसी कहानी या किसी लेख में दी गई जानकारी को पढ़ते हैं। तो हम उसे पढ़ने के बजाय सुनना अधिक पसंद करेंगे। दोस्तों इसलिए आज के इस लेख में यहाँ हम एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं। जिससे आपको केवल हिंदी या अंग्रेजी भाषा के किसी टेक्स्ट को कॉपी करने के बाद पेस्ट करना होगा। तथा इतना करते ही आप उस टेक्स्ट को हिंदी या इंग्लिश किसी भी भाषा में सुन सकते हैं। दोस्तो चलिये बिना समय गवाएँ जानते हैं कि हम किसी टेक्स्ट को आवाज में कैसे बदल सकते हैं?

सबसे पहले प्ले स्टोर से आपको TTS रीडर नाम की एप्लीकेशन इनस्टॉल करनी होगी। यह काफी कम MB का एप्लीकेशन है,जिसे उपयोग करना काफी आसान है।

app install होने के बाद इस app को ओपन कर लीजिये।

ओपन करने के बाद इस app की home स्क्रीन पर आ जाएंगे। अब यहाँ हमें किसी text को वॉइस में बदलने से पहले कुछ सेटिंग्स करनी होंगी।

सबसे पहले ऊपर menu पर क्लिक कीजिए।

अब यहाँ कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं आप download language पर tap कीजिये।

अब यहाँ कई भाषाएँ मौजूद हैं, आप हिंदी भाषा को सेलेक्ट कर download कर लीजिए। तथा हिंदी भाषा की फ़ाइल लगभग 20 MB की है, इसे डाउनलोड कर लोजिये।

अब अगले स्टेप में आपको ऊपर tap कर language सेलेक्ट कर लीजिये। जिससे आप पुरुष/ महिला की आवाज़ में किसी टेक्स्ट को सुन सकते हैं।

अब नीचे की ओर scroll करने पर यहां कई सारे ऑप्शन हैं आप उस langauge को सेलेक्ट कीजिये। जिस भाषा मे आपको text टाइप या पेस्ट करना है। यदि आपको हिंदी text को आवाज़ में बदलना है, तो आप Male/female में से किसी ऑप्शन को select कर सकते हैं।

अब आपको हिंदी text टाइप करना है आप whatsapp या किसी अन्य app से hindi पैराग्राफ को कॉपी कर TTS reader app में पेस्ट कर सकते हैं।

tts reader में किसी text को टाइप या पेस्ट करने के बाद नीचे दिए play button पर tap कीजिये। तथा अब आप इस text को आसानी से हिंदी भाषा मे सुन पाएंगे।

note:- दोस्तो हमेशा ध्यान रहें आप जिस भी भाषा मे text टाइप या पेस्ट करते हैं उसी भाषा मे आपको language भी set करना होगा।

दोस्तो इस प्रकार आप आसानी से किसी भी text को voice में बदल सकते हैं। इस app में बंगाली चीनी ,नेपाली,समेत कई विदेशी भाषाएं हैं। हम अपनी इच्छानुसार जिस भाषा में किसी टेक्स्ट को सुनना चाहते हैं, उस भाषा में उस टेक्स्ट को टाइप या पेस्ट करना होगा।

उम्मीद है आज का यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। यदि आपको आज की दी गई जानकारी महत्वपूर्ण लगी है तो आप इस जानकारी को अपने प्रियजनों के साथ शेयर करना ना भूलें। जिससे उन लोगों को भी यह जानकारी पता लग सके। इसके अलावा यदि आपका इस लेख से जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप बेहिचक कमेंट में अपने विचारों को बता सकते हैं।

About the author

Writer Team

Learn More About Technology with Hindi Tech Tricks. We have a team of writers who write informative posts for you all. Keep Reading and Sharing.

1 Comment

Leave a Comment