Internet Jankari

IP Address क्या है? कैसे पता करें?

Written by Mohit Negi

Table of Contents

What is IP Address? Full Info in Hindi 

इंटरनेट के इस दौर में हम उन तमाम कार्यों को आसानी से कर सकते हैं जिन्हें पहले करना लगभग असंभव सा लगता था। आज दुनिया भर में इंटरनेट का जाल बिछा हुआ है और इंटरनेट के विभिन्न tools की वजह से हम आसानी से किसी भी जानकारी को घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। उनमें से ip address एक ऐसा tool है जिसके बारे में यदि आप एक इंटरनेट यूजर हैं तो इसके विषय मे आपने कभी न कभी जरूर सुना होगा। प्रत्येक device जैसे स्मार्टफोन या कंप्यूटर का एक विशेष ip address होता है। जिसकी मदद से हमारे द्वारा इंटरनेट पर खोजी गयी जानकारी प्राप्त तथा data transfer होता है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि ip address क्या है? तथा अपने device का ip adress कैसे पता करें? तो आज के इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़िए क्योंकि आज हम आपको ip address क्या है?कैसे पता करें? कि पूरी जानकारी सरल शब्दों में दे रहे हैं।

ip address क्या है?

ip adress जिसकी full form है internet protocol addres किसी भी device का एक अलग ip address होता है। ip address एक method या protocol है जिसका कार्य लोगों द्वारा इंटरनेट पर किसी device से खोजी गयी जानकारी को router तक पहुँचाना है। Router जानकारी को इक्कट्ठा कर उस ip address तक पहुँचा देता है जहाँ से उसे command दी गयी है।हम बिना ip address के किसी कंप्यूटर या device को connect नहीं कर सकते। ip adress चार भागों में बटा होता है तथा यह 123.129.1.10 कुछ इस तरह का दिखाई देता है। ip address को 32 bit binary digit से बनाया गया है जिसे याद रखना बहुत मुश्किल होता है। इस कारण ip address को चार blocks में बाँट दिया जाता है। प्रत्येक भाग में 0 से लेकर 255 अंक तक की संख्या हो सकती है तथा चार digit के बाद दशमलव(point) होता है।

ip address के संस्करण

अब तक ip address के दो versions को लॉन्च किया जा चुका है जिनके बारे में नीचे उल्लेख किया जा रहा है।

ipv4 (internet protocol version 4) :- यह version 32 बिट पर कार्य करता है और वर्तमान में बढ़ते इंटरनेट यूज़र्स को देखते हुए अगर सभी इंटरनेट यूज़र्स को unique ip address दे दिया जाए तो ipv4 से 270 लाख अलग-अलग ip address बनाये जा सकते हैं। परंतु इंटरनेट यूज़र्स की बढ़ती संख्या को देखते हुए ipv6 को विकसित किया जा चुका है।

ipv6 (internet protocol version 6) :- यह version 128 बिट से तैयार किया गया है। जिससे इस version की सहायता से unlimited ip address उपयोग किये जा सकते हैं।

ip address कितने प्रकार के होते हैं?

ip address दो प्रकार के होते हैं।

private ip address:– जब कोई कंप्यूटर,स्मार्टफोन या कोई अन्य device wireless या केबल के रूप में आपस मे connect होते हैं, तब यह private network बनाते हैं। इस network की मदद से files तथा resources को आसानी से शेयर किया जा सकता है। अतः इस प्रक्रिया के लिए उपयोग किए जाने वाला address private ip address कहा जाता है।

public ip address:– यह ip address isp(internet service provider) द्वारा दिया जाता है और इसे उपयोगकर्ता द्वारा बदला नहीं जा सकता। तथा यह address इंटरनेट की दुनिया में unique होता है। यह सीधे तौर पर इंटरनेट से connect होता है उदाहरण के लिए वेबसाइट, dna server,internet server,broadband routers आदि।

ip address कैसे पता करें?

हम बहुत ही सरल तरीके को अपनाकर google में ip address ज्ञात कर सकते हैं यहाँ हम आपको ip address जानने के दो तरीकों के बारे में बता रहे हैं।

1. सबसे पहले हमें स्मार्टफोन या कंप्यूटर जिस device पर ip चेक करना है उस device के web ब्राउज़र में “what is my ip” टाइप कर सर्च करना है। और यहाँ पर आपको सबसे ऊपर आपका ip शो हो जायेगा कि ये क्या है. 

2. दूसरा तरीका यह है कि हमें कंप्यूटर पर start menu को क्लिक करें।
उसके बाद हमें window+R key press करनी है तथा run command को open कीजिये।
अब run बॉक्स में cmd टाइप कर ok कीजिये।
अब cmd prompt open हो चुका है अब हमें यहाँ “ipconfig” टाइप कर enter कर देना है।
और हमें हमारे कंप्यूटर का ip address प्राप्त हो जाएगा।

हमें उम्मीद है आज का यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। यदि आपको आज का यह लेख पसंद आया है तो हमें comment box पर टाइप कर अपने विचार जरूर बताएं।

About the author

Mohit Negi

8 Comments

Leave a Comment