App TikTok

TikTok Videos Edit करने के लिए 5 बेस्ट Apps (Hindi)

Written by Mohit Negi

Table of Contents

TIKTOK VIDEOS EDITOR, TIKTOK KYA HAI, TIKTOK IN HINDI, TIKTOK KI JANKARI, TIK TOK BAN IN INDIA, TIK TOK KE BARE ME, TIK TOK BAN HO GYA ?

5 Best Android Apps to Edit TikTok Videos

हैल्लो दोस्तों! जैसा कि हम जानते हैं, tik-tok पिछले कुछ समय में शार्ट वीडियो बनाने तथा शेयर करने के लिए एक लोकप्रिय app बन चुका है। tik-tok app हमें पसंदीदा वीडियो बनाने के लिए कई सारे ऑप्शन देता है। क्या आप भी tik-tok पर वीडियोस बनाते हैं, या खाली समय में टिक- टॉक वीडियो देखना पसंद करते हैं तो आज के इस लेख में हम आपको 5 ऐसे टिक-टॉक वीडियो एडिटिंग apps के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी tik-tok वीडियो को शानदार बना सकते हैं।

Google ने TikTok App को भारत में किया ब्लॉक, अब नहीं कर पाएंगे डाउनलोड, कोर्ट ने दिया था आदेश

आमतौर पर tik-tok पर वीडियो बनाना काफी आसान होता है, तथा यहाँ वीडियो एडिट करने के लिए कोई खास क्षमता में की आवश्यकता नहीं होती। तथा इस app की सहायता से आसानी से फिल्टर्स आदि apply कर वीडियो क्रिएट कर सकते हैं। परन्तु यदि आप अपनी tik-tok वीडियो को सबसे बेहतरीन तथा अलग बनाना चाहते हैं,तो play store पर कई सारे third party apps मौजूद हैं, जिनकी मदद से tik-tok वीडियो को बेहतर तरीके से एडिट कर सकते हैं लेकिन इनमें से ज्यादातर apps सही तरीके से कार्य नहीं करती जिस कारण आज के इस लेख में यहाँ top 5 tik-tok वीडियो एडिटिंग apps के बारे में बताया है।

◆Inshot – TikTok Editor

क्या आप जानते हैं? कि अधिकतर tik-tok यूज़र्स वीडियो को एडिट करने के लिए inshot app का इस्तेमाल करते हैं। यह एक फ्री app है जिसे play स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। inshot app में हमें वे सभी फ़ीचर्स मिल जाते हैं, जिन्हें हम tik-tok वीडियो को एडिट करने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

inshot app के खास फ़ीचर्स

इस app में video merge फ़ीचर की सहायता से किसी वीडियो को merge कर सकते है, साथ ही video में बैकग्राउंड color, बॉर्डर, blur आदि add कर सकते हैं।

inshot app में कई सारे video फिल्टर्स और वीडियो effect मौजूद हैं, इसके साथ ही हम वीडियो की ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट आदि को सुविधानुसार एडजस्ट कर सकते हैं।

इसके अलावा inshot app में म्यूजिक स्पीड कम या अधिक कंट्रोल करने के साथ ही बेहतरीन टेक्स्ट& स्टिकर्स को अपनी वीडियो में add सकते हैं।

App link:-

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.camerasideas.instashot

funnimate TikTok Editor

इनशॉट एप की तरह funnimate app इतना लोकप्रिय नहीं है परंतु इस app ने पिछले कुछ समय में बहुत तेजी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। इस ऐप में स्लो मोशन सेंसर आदि अनेक फीचर्स की मदद से यूजर एक बेहतरीन टिक टॉक वीडियो तैयार कर सकता है।

फनीमेट वीडियो app के खास फीचर्स

funnimate app में शानदार हैं, जिसमें हमें 100 से अधिक वीडियो फ़िल्टर मिल जाते हैं। इसके साथ ही हम वीडियो में म्यूजिक, इमोजी,टेक्स्ट तथा स्टिकर्स भी add कर सकते हैं।

इस app की मदद से हम वीडियो को collab करने के साथ ही merge, cut तथा ट्रिम कर सकते हैं। औऱ अलग-अलग सोशल apps के लिए इसमें निश्चित वीडियो समय दिया गया है तथा tik-tok सेलेक्ट करने पर हम एक short वीडियो तैयार कर सकते हैं।

अन्य apps की तरह ही इस app को आप फ्री में मोबाइल में इनस्टॉल कर सकते हैं, परन्तु अन्य tik-tok वीडियो एडिटिंग apps की तरह ही इस app में मौजूद सभी फ़ीचर्स को वीडियो में इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ पैसा देना होगा।

App link:-https://play.google.com/store/apps/details?id=com.avcrbt.funimate

vizmato TikTok Editor

यह एक मजेदार टिक-टॉक वीडियो एडिटिंग ऐप है,क्योंकि इस ऐप की मदद से हम दो या दो से अधिक वीडियोस को बिना रुकावट जोड़ सकते हैं। और यदि आप inshot एप के दीवाने हैं तो आपको इस ऐप को जरूर ट्राई करना चाहिये।

vizmato app के फ़ीचर्स

इस app में हमें स्लाइड शो मेकर टूल की मदद से वीडियो को स्लाइड शो फॉर्मेट में भी तैयार कर सकते हैं,इसके साथ ही वीडियो fx टूल की मदद से हम 40 से अधिक visual इफ़ेक्ट को अप्लाई कर सकते हैं।

vizmato ऐप में हम वीडियोस को gif फोर्मेट में रिकॉर्ड करने के साथ ही बैकग्राउंड म्यूजिक भी add कर सकते हैं, इसके अलावा हम अपनी ऑडियो को एडिट कर बेबी चिपमंक आदि इफेक्ट ऐड कर शानदार ऑडियो बदल सकते हैं।

इसके साथ ही watch वीडियो टूल का उपयोग कर हम इस app के यूज़र्स द्वारा बनाई गई वीडियो को देखकर अपनी वीडियो को बेहतरीन बना सकते हैं।

App link:-https://play.google.com/store/apps/details?id=com.globaldelight.vizmato

Timber TikTok Editor

टिंबर एक अन्य टिक-टॉक वीडियो एडिटिंग ऐप है, जिसका इंटरफ़ेस काफी सरल है और इस app का इस्तेमाल कर हम कुछ ही समय में एक अच्छा वीडियो को तैयार कर सकते हैं।

Timber के खास फ़ीचर्स

हम किसी भी ऑडियो या वीडियो सॉन्ग को कट कर सकते हैं, और टिंबर ऐप की मदद से हम लगभग सभी फॉरमैट mp3,mp4,Avi आदि फाइल को उपयोग कर सकते हैं।

इस app की सहायता से किसी वीडियो में से ऑडियो गायब करने के साथ ही आसानी से वीडियो को gif में बदल सकते हैं। इसके अलावा हम किसी ऑडियो तथा वीडियो को स्प्लिट कर अनेक भागों में बांट भी सकते हैं।

इस app में मौजूद एक खास फ़ीचर् का इस्तेमाल कर हम अपनी ऑडियो तथा वीडियो स्पीड को नियंत्रित कर सकते हैं।

App link:-

https://play.google.com/store/apps/details?id=xeus.timbre

video editor, Music magic eftect-Super video maker

जैसा कि नाम से ही प्रतीत होता है, इस app की सहायता से हम अपनी tik-tok वीडियो को बेहतरीन बना सकते हैं।

video एडिटर app के खास फ़ीचर्स

इस app में ब्यूटी ऑटो मैजिक इफ़ेक्ट मौजूद हैं, जिससे वीडियो में light, storm, विंटेज, फेस मेकअप आदि फ़ीचर्स का इस्तेमाल कर आप tik-tok वीडियो को सुंदर बना सकते हैं।

इसके साथ ही इस app में चिल डे,रोमेंटिक, हॉलिडे आदि वीडियो थीम्स भी मौजूद है। और funny gif से लेकर 20 से अधिक शानदार फिल्टर मौजूद हैं। और यहाँ हम फ़ोटो तथा वीडियो को आपस मे जोड़ कर बेहतरीन tik-tok वीडियो बना सकते हैं।

तो दोस्तो यदि आपने यह app इस्तेमाल नहीं किये हैं तो एक बार जरूर ट्राई कीजिए जिससे दर्शक आप की वीडियो को पहले से अधिक पसंद करें। और आपको यह लेख कैसा लगा हमें कमेंट कर इस लेख से जुड़े अपने विचारों को बेहिचक को बता सकते हैं।

App link:-https://play.google.com/store/apps/details?id=com.videoartist.music.supervideo

About the author

Mohit Negi

4 Comments

Leave a Reply to Ayush X