Hindi Tricks YouTube Go

YouTube Videos को बैकग्राउंड में कैसे चलायें

Written by Mohit Negi

Table of Contents

How to Play YouTube Videos in Background (in Hindi)

youtube जिसे साल 2005 में एक ऑनलाइन video sharing वेबसाइट के रूप में अमेरिका में लॉन्च किया गया। youtube की शुरुवात chad Hurely, steve chen,jawed karim नामक तीन व्यक्तियों द्वारा की गई। परंतु आज youtube की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इंटरनेट की इस दुनिया में youtube दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा search engine है। परंतु वर्तमान में वेबसाइट के साथ ही youtube की application भी है जिस पर अधिकतर स्मार्टफोन यूज़र्स youtube पर videos देख ज्ञान, मनोरंजन, न्यूज़ आदि सूचना प्राप्त करते हैं।

आज youtube पर न सिर्फ मनोरंजन अपितु ज्ञान, सूचना,टेक्नोलॉजी आदि अनेक विषयों की जानकारी प्राप्त करने का भंडार है। youtube अपने app को लोगों तक बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए समय-समय पर नए updates लाता रहता है। परंतु आज भी हम youtube पर किसी video को background में देख नहीं सकते। परंतु आज के इस लेख को पढ़कर कर आप आसानी से किसी भी video को background में run कर सकते हैं। जिससे आप home screen में किसी भी app का उपयोग करते हुए पसंदीदा video देख सकते हैं।

YouTube Videos को बैकग्राउंड में कैसे चलायें

youtube video को background में run करने के लिये आप निम्नलिखित आसान steps का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले आपको play store से awesome pop up नाम की इस application का इस्तेमाल करना होगा। जैसा आप स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं।

app install करने के बाद हमें इस app को open करना होगा। open करने के बाद इस app का interface काफी साधारण दिखाई देता है।

हमें सबसे पहले इस app में अपने youtube account से sign in करना है। उसके लिए हमें Me नामक option में tap करना है।अब आप login with youtube पर tap करना है। तथा उस gmail account को select कर sign in कर लीजिए।

sign in करने के बाद अब हमें settings पर जाना है तथा यहाँ हम themes पर tap कर अपने अनुसार किसी theme को चुन सकते हैं। उसके साथ ही नीचे video settings में हमें preferred playback quality for videos में tap कर video की क्वालिटी को चुन सकते हैं जिस quality में हम video को background में देखना चाहते हैं। इसके अलावा हम settings में मौजूद अन्य options को आवश्यकतानुसार enable कर सकते हैं।

बस इतना करते ही हमें search बार मे youtube की तरह ही उस video के title को search करना है जिसे हम देखना चाहते हैं।

अब आपके सामने सभी videos show हो रही हैं। अब आप जिस video की देखना चाहते हैं उस पर tap कीजिये तथा वह video कुछ ही seconds में load हो जाएगी। तथा यह video minimize होकर play हो जाएगी। बस इतना करने के पश्चात इस वीडियो को background में run करने के लिए हम वापस home screen पर आ जाएंगे। तथा आप देखेंगे कि यह video अब भी play हो रही है जैसा आप screenahot में देख सकते हैं।

बस इस प्रकार आप ऊपर दिए गए आसान steps का पालन कर सकते हैं।हमें उम्मीद है आज का यह लेख आपके लिए उपयोगी होगा। यदि आपका इस लेख से संबंधित कोई भी सवाल है तो आप हमें comment box अपने विचार जरूर बताएं।

About the author

Mohit Negi

5 Comments

Leave a Comment