Hindi Tricks

अंग्रेजी से हिंदी शब्दकोश का उचित उपयोग करने के टिप्स

Written by Writer Team

Table of Contents

How to Use English to Hindi Dictionary Tips and Tricks

अंग्रेजी भाषा में लगभग 10 लाख शब्द होते हैं जिनका सम्पूर्ण ज्ञान होना किसी के लिए भी संभव नहीं है। परन्तु इनमें से अधिकतम शब्दों को याद कर पाना मुश्किल भी नहीं है। किसी भी word को रटने से वह अधिक समय तक आपको याद नहीं रह सकता। परन्तु यदि उस अंग्रेजी शब्द के अर्थ को समझेंगे और फिर करेंगे अथवा दैनिक जीवन में उसे उपयोग में लाएंगे तो वह अंग्रेजी शब्द आपको लम्बे समय तक के लिए याद रहेगा। ऐसा करने में अंग्रेजी से हिंदी शब्दकोष आपकी बहुत सहायता कर सकता है। आज आप जानेंगे अंग्रेजी से हिंदी शब्दकोश का उचित उपयोग करने के अच्छे टिप्स जिनका उपयोग करके आप अच्छी अंग्रेजी सीख सकते हैं।

English To Hindi Dictionary | कैसे इस्तेमाल करें?

किसी भी English to hindi dictionary से अंग्रेजी शब्द सीखने से पहले इसका उचित उपयोग करना आना बहुत महत्त्वपूर्ण है। इसका उचित उपयोग करने की टिप्स निचे दिए गए हैं।

शब्दकोष में दिए गए परिचय को पढ़ें:

शब्दकोष का परिचय पत्र आपको यह बताता है की शब्दकोश को प्रभावी ढंग से उपयोग करने का सबसे best way क्या है। यहाँ आपको यह पता चलेगा कि प्रविष्टियाँ कैसे व्यवस्थित होती हैं। शब्दकोष में संपूर्ण प्रविष्टियों में उपयोग किए गए संक्षिप्त शब्द और उच्चारण प्रतीकों जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती हैं। इसमें आपको यह भी पता चलता है की शब्द की परिभाषा, उच्चारण, एवं रूपांतर के लिए किन चिह्नों का प्रयोग किया गया है।

इस खंड में समान उच्चारण वाले शब्दों के अंतर पर भी जानकारी मिल जाती है जो नौसिखियों के लिए उपयोगी हो सकता है। जैसे यदि आपने केवल एक शब्द सुना है और आप इसके वर्तनी के बारे में पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं । जैसे यदि आप ‘नॉट’ सुनते हैं, तो यह नहीं वाला not भी हो सकता है और गाँठ वाला knot भी हो सकता है लेकिन यहाँ पर k अक्षर मौन हो जाता है। यह परिचय खंड आपकी इसी प्रकार से सहायता करता है।

शब्दकोष में दिए गए संक्षिप्त शब्दों का ज्ञान लें:

किसी शब्द के लिए परिभाषाओं में अक्सर शब्द संक्षिप्त होते हैं। जैसे adjective शब्द के लिए adj. और adverb शब्द के लिए advb. इस प्रकार के संक्षिप्त शब्द, एक अंगेज़ी से हिंदी शब्दकोष में, प्रत्येक अंग्रेजी शब्द के बाद दिए होते हैं। इससे उस शब्द के प्रकृति का पता चलता है की वह संज्ञा है, सर्वनाम है, क्रिया है, अथवा विशेषण है। इस प्रकार के संक्षिप्त शब्दों की एक सूचि परिचय खंड के बाद प्रदान की जाती है। इन संक्षिप्त शब्दों के अतिरिक्त शब्दकोष में उपयोग किये गए अन्य संक्षिप्त शब्दों का भी वर्णन होता है। इनका ज्ञान होने से आप शब्दकोष को और अच्छे तरह से उपयोग कर पाएंगे।

शब्द के सही उच्चारण को सीखें:

एक अंग्रेजी शब्द को उसके ढाँचे के हिसाब  उसका गलत उच्चारण करते हैं। जैसे Colonel शब्द लोग कोलोनल पढ़ते हैं परन्तु यह वास्तविक में कर्नल अथवा कॅःनॅल होता है। किसी भी अंग्रेजी शब्द का सही उच्चारण करने के लिए अंग्रेजी से हिंदी शब्दकोष में उसका सही उच्चारण हिंदी शब्दों द्वारा बताया गया होता है। ये उच्चारण शब्द मुख्य अंग्रेजी शब्द के तुरंत बाद अथवा उसके निचे दिए गए होते हैं। जैसे “Colonel (कॅःनॅल/कर्नल)” । इन उच्चारण शब्दों को वक्र (italic) मुद्रा में लिखा जाता है। इससे आप उस अंग्रेजी शब्द का सही उच्चारण भी सिख सकेंगे और उसे बोलना सिखने में भी आसानी होगी।

शब्दों को ढूंढते समय क्रम का ध्यान रखें:

एक शब्दकोष लाखों शब्दों से भरा हुआ होता है, ऐसे में प्रश्न यह उठता है की एक शब्द को इन असंख्य शब्दों में कैसे ढूंढें? तो इसका एक बहुत ही आसान सा तरीका है। किसी भी अंग्रेजी से हिंदी शब्दकोष में अंग्रेजी शब्द English alphabets के अनुसार एक क्रम में लगाए गए होते हैं। अर्थात शब्दकोष में शुरुआत A अक्षर से होगी और अंत Z अक्षर से शुरू हुए शब्द पर होगा। उदाहरण के लिए Apple, Appreciate, Banana, और Mango शब्दों एक क्रम में आपको एक शब्दकोष में दिखेंगे। ध्यान दें की शब्दों के बाद के अक्षर भी क्रम में लगाए गए होते हैं। यदि अप्प यह देखना सिख लेंगे तो किसी भी शब्द का अर्थ आसानी से ढूंढ पाएंगे।

मार्गदर्शक शब्दों को पढ़ें:

मार्गदर्शक शब्द वे शब्द होते हैं जो पाठक को इस बात का भान कराते हैं की उस पृष्ठ पर किस प्रकार के शब्द दिए गए हैं। ये शब्द पृष्ठ के शीर्ष भाग पर होते हैं जो word1-word2 के रूप में उपस्थित होते हैं। उदाहरण के लिए, किसी पृष्ठ के शीर्ष भाग पर आपको braid-bread शब्द लिखे मिलते हैं अर्थात इन्ही शब्दों की वर्तनी से मिलते हुए शब्द उस पृष्ठ पर उपस्थित होंगे। ये शब्द आपको उस शब्द को खोजने में मदद करेंगे, जिसे आप सही अक्षर अनुभाग में खोज रहे हैं। इसके कारण आपको उस पृष्ठ पर मौजूद हर शब्द को पढ़ने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और आप और भी शीघ्रता से किसी शब्द को ढूँढ पाएंगे।

About the author

Writer Team

Learn More About Technology with Hindi Tech Tricks. We have a team of writers who write informative posts for you all. Keep Reading and Sharing.

1 Comment

Leave a Comment