Android

TECH: 18+ Android Facts in Hindi | Android के 18 मजेदार तथ्य

Written by Mohit Negi

Table of Contents

TECH: 18+ Android Facts in Hindi | Android के 18 मजेदार तथ्य

आज से लगभग 15 वर्ष पहले इंटरनेट का इस्तेमाल कंप्यूटर में अधिक किया जाता था क्योंकि उस समय किसी विषय पर पर्याप्त जानकारी लेने के लिये कुछ लोग ही कंप्यूटर का उपयोग करते थे। परन्तु आज स्मार्टफोन का दौर है हम आसानी से स्मार्टफोन का उपयोग कर तेजी से इंटरनेट पर सर्च कर सकते हैं।

यदि आप भी एक स्मार्टफोन यूजर हैं तो आप Android operating system से भली-भांति परिचित होंगे। पिछले कुछ सालों से Android स्मार्टफोन में हुए आकर्षक updates की वजह से आज “Android” स्मार्टफोन उपयोगकर्ता की पहली पसंद बनता जा रहा है।

आज न सिर्फ भारत मे बल्कि विदेशों में भी Android यूज़र्स की संख्या सबसे अधिक है। यदि आप भी इस समय Android फ़ोन इस्तेमाल कर रहे हैं और Android के इतिहास तथा इससे जुड़े तथ्यों के बारे में जानना चाहते हैं ,तो आज का यह लेख आपके लिए ही है।

क्योंकि इस लेख में हम आपको Android के 18 मज़ेदार तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Android Fact 1. क्या आप जानते हैं Android को google ने नही बल्कि Andy Rubin, Rich Miner, Nick Sears, और chris white नामक व्यक्तियों द्वारा 2003 में बनाया गया जिसे बाद में google ने वर्ष 2005 में अधिग्रहित कर लिया था।

Android Fact 2. आज दुनिया भर में सभी smartphones की बिक्री में 85 प्रतिशत Android फ़ोन ख़रीदे जाते हैं। जिस वजह से वर्तमान में विश्व में 1.4 बिलियन से अधिक android उपयोगकर्ता हैं।

Android Fact 3. android को पहले digital camera के रूप में लॉन्च किया गया गया था परंतु android निर्माताओं ने इसकी क्षमता को देखते हुए इसे स्मार्टफोन मे बदल दिया।

Android Fact 4. साल 2007 में google ने linux पर आधारित Android operating system को लांच किया।

Android Fact 5. क्या आप जानते हैं कि Android शब्द से तात्पर्य पुरुष robot से है बल्कि महिलाओं के लिए यह शब्द gynoid है।

Android Fact 6. Android एक open source के तौर पर कार्य करता है जिसकी मदद से कोई भी os के source code में बदलाव कर add कर सकता है।

Android Fact 7. android की सभी letest खबरों, reviews आदि को आप phandroid पर सबसे पहले पढ़ सकते हैं। क्योंकि phandroid साल 2007 से पूरी तरह android के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने वाली साइट है।

Android Fact 8. android की खोज 2003 में कैलिफोर्निया नामक जगह में andy Andy Rubin, Nick Sears, और chris white नामक व्यक्तियों द्वारा की गई।

Android Fact 9. आँकड़ो के अनुसार प्रति माह 42.38 मिलियन नए यूज़र्स Android facebook app का इस्तेमाल करते हैं।

Android Fact 10. दक्षिणी कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung जिसके स्मार्टफोन विश्व भर में प्रसिद्ध हैं उसे साल 2004 में Android खरीदने का मौका था पंरतु Samsung को Android की क्षमता पर भरोसा नहीं था।

Android Fact 11. क्या आप जानते हैं Android के logo को Android नहीं कहा जाता बल्कि google अनौपचारिक रूप से इसका नाम Bugdroid रखा है।

Android Fact 12. साल 2008 में पहली बार Htc dream नामक Android स्मार्टफोन लॉन्च किया गया जिसका sliding कीबोर्ड था।

Android Fact 13. android के सभी version अंग्रेजी के alphabet क्रम हैं।

cupcake. 1.5
donut. 1.6
eclair. 2.0
froyo. 2.2
gingerbread. 2.3
honeycomb. 3.0
ice cream sandwich. 4.0
jelly bean. 4.3.1
KitKat. 4.4.4
lollipop. 5.0- 5.1.1
marshmallow. 6.0
nougat. 7.0 -7.1
oreo. 8 0
pie 9.0

Android Fact 14. आज विश्व भर में Android 46 भाषाओं में उपलब्ध है। जिस कारण एंड्राइड यूज़र्स की संख्या तीव्र गति से बढ़ रही है।

Android Fact 15. साल 2005 में google ने android को 50 मिलियन डॉलर में खरीद था।

Android Fact 16. Android के पहले स्मार्टफोन को 2008 में जब लांच किया गया उस समय उसमें headphone jack उपलब्ध नहीं था। तथा यह Adapter की मदद से कार्य करता था।

Android Fact 17. Google play जो Android system का app store है। वर्तमान में अलग-अलग category के 3.3 million से भी अधिक app play store पर मौजूद हैं। आप जानते हैं केवल हिंदी भाषा में प्ले store पर 10000 से अधिक apps हैं।

Android Fact 18. साल 2011 में जब Android के 3.0 honeycomb version को Motorola Xoom में लॉन्च किया गया उस समय honeycomb version को इस तरह design किया गया था जो केवल tablets पर run करता था। परन्तु honeycomb पूरी तरह असफल हुआ।

आपने क्या सीखा?

आज के इस लेख में आपने जाना Android के 18 मजेदार तथ्य के बारे में, हमें उम्मीद है इस लेख को पढ़कर android की लोकप्रियता और उसके इतिहास को समझने में मदद मिली होगी। यदि आपका इस लेख से संबंधित कोई सवाल या सुझाव है तो नीचे कमेंट जरूर कीजिये। हम आपके सवालों का जवाब शीघ्र देने की कोशिश करेंगे।

Must Read:-

About the author

Mohit Negi

4 Comments

Leave a Comment